फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rs 30000 looted from farmer returning after selling paddy

Aligarh News: धान बेचकर लौट रहे किसान से 30 हजार की लूट, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Nov 2024 03:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 17 Nov 2024 03:43 AM IST
सार

लक्ष्मी नारायण अनाज मंडी में धान बेचने के बाद बिक्री के 30 हजार रुपये जेब में रखकर अपने घर लौट रहे थे। उसरम गांव के मोड़ के पास एक हांडा शाइन बाइक पर पीछे से तीन बदमाश आए। बदमाशों ने डरा-धमकाकर उनकी जेब में रखे रुपये छीन लिए और भाग निकले।

विज्ञापन
Rs 30000 looted from farmer returning after selling paddy
लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनाज मंडी में धान बेचने के बाद बिक्री का 30 हजार रुपया लेकर घर लौट रहे किसान को उसरम मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। जेब में रखे रुपये जबरन छीनकर भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

 

गांव उसरम निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र बनवारी लाल 15 नवंबर को अनाज मंडी में धान बेचने आए थे। धान बेचने के बाद बिक्री के 30 हजार रुपये जेब में रखकर अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे वह उसरम गांव के मोड़ के पास पहुंचे तभी एक हांडा शाइन बाइक पर पीछे से तीन बदमाश आए।

विज्ञापन


उन्होंने लक्ष्मी नारायण को रोक लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर उनकी जेब में रखे रुपये छीन लिए और भाग निकले। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed