{"_id":"66accb3facbb2b7f560c6e2a","slug":"roof-of-the-room-collapsed-young-man-injured-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सोते समय कमरे की गिरी छत, नीचे सो रहा युवक मलबे में दबा, हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सोते समय कमरे की गिरी छत, नीचे सो रहा युवक मलबे में दबा, हुआ घायल
Fri, 02 Aug 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:34 PM IST
सार
युवक दीपक रात्रि करीब 11 बजे अचानक से कमरे की छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दब कर दीपक घायल हो गया। आनन-फानन घायल युवक को मलबे से निकाल कर परिवार के सदस्य निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन
टूटी हुई कमरे की छत और मलबे से क्षतिग्रस्त पंखा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा के गांव भैंया में 1 अगस्त रात्रि को कमरे की छत गिरने से उसमें सो रहा युवक घायल हो गया। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद परिवार के लोग उसे घर ले आए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव भैंया निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र सुंदरलाल मजदूरी करता है। 1 अगस्त रात्रि वह अकेला एक कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे अचानक से कमरे की छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दब कर दीपक घायल हो गया।
विज्ञापन
जोरदार आवाज होने पर परिवार के सदस्य जाग गए और पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। आनन-फानन घायल युवक को मलबे से निकाल कर परिवार के सदस्य निजी चिकित्सक के यहां ले गए। 2 अगस्त सुबह उसे उपचार कराने के बाद घर लाया गया। युवक के सिर और हाथ में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन