फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rohingya caught in Noida, family is settled in Aligarh

नोएडा में पकड़ा रोहिंग्या, अलीगढ़ में बसा है परिवार

Tue, 02 Mar 2021 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rohingya caught in Noida, family is settled in Aligarh
एटीएस द्वारा मानव तस्करी के आरोप में नोएडा से गिरफ्तार रोहिंग्या हसन उर्फ फारुख का अलीगढ़ से गहरा नाता है। यहां उसकी मां के अलावा पत्नी व चार बच्चे रह रहे हैं। उसने यहां लंबे समय तक मीट फैक्टरी में काम किया है। वर्ष 2019 के बाद से वह गायब है। कभी-कभी परिवार से मिलने आता है।
विज्ञापन

लखनऊ एटीएस ने म्यांमार से रोहिंग्या लोगों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत लाने वाले दो लोग गिरफ्तार किए हैं। इनमें से एक रोहिंग्या हसन उर्फ फारुख है, जिसे नोएडा से पकड़ा है। उसका परिवार आज भी मकदूम नगर कमेला रोड इलाके में रहता है।
विज्ञापन

पत्नी, मां व चार बच्चे यहां बसे हुए हैं। हसन के विषय में इलाके से मिली जानकारी के अनुसार वह वर्ष 2011 में परिवार के साथ यहां आया और 2014 तक उसने मीट फैक्टरी में काम किया। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार के पास नूंह हरियाणा चला गया। वहां से 2015 में लौटकर आया और 2019 में एक दिन आगरा में किसी बंग्लादेशी युवक युवती के संपर्क में आया। इसके बाद से वह खुद यहां नहीं रहता। परिवार यहीं रहता है। उनसे मिलने भी कभी कभी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed