फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbery from sarraf trader in Akarabad

Aligarh News: अकराबाद में सर्राफा कारोबारी से लूट, बाइक-नकदी और ज्वेलरी लेकर हुए फरार

Sun, 01 Sep 2024 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 11:04 PM IST
सार

अर्जुन एक ग्राहक के जेवरात बनवाकर बाइक द्वारा अलीगढ़ से घर लौट रहा था। वह गांव जसरथपुर के निकट पहुंचा। तभी पीछे से अपाचे पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को जबरन रोक लिया। तमंचा दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल, साढ़े चार हजार रुपये समेत जेवरात लूट ले गए।

विज्ञापन
Robbery from sarraf trader in Akarabad
लूट का शिकार अर्जुन - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के निकट 1 सितंबर की शाम अज्ञात बदमाश एक सर्राफा कारोबारी से उसकी बाइक, नकदी व ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


कस्बा पिलखना निवासी अर्जुन पुत्र पवन वर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह 1 सितंबर को एक ग्राहक के जेवरात बनवाकर बाइक द्वारा अलीगढ़ से घर लौट रहा था। इसी बीच शाम करीब सात बजे जैसे ही वह जीटी रोड स्थित गांव जसरथपुर के निकट पहुंचा। तभी पीछे से अपाचे पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को जबरन रोक लिया। तमंचा दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल, साढ़े चार हजार रुपये समेत जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। 
विज्ञापन


इसकी सूचना पीड़ित ने किसी राहगीर के फोन से पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित से मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित से मामले की जानकारी की जा रही है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed