फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbery at scrap dealer house

Aligarh News: होली खेलने के बहाने घुसे घर में, स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Wed, 04 Mar 2026 03:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 04 Mar 2026 03:56 PM IST
सार

होली खेलने के बहाने से बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर से सोने, चांदी के जेवरात और नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। बदमाश जाते हुए कारोबारी से उनके दोनों मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए ।

विज्ञापन
Robbery at scrap dealer house
डकैती के बाद बिखरा सामान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के थाना देहलीगेट अंतर्गत घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच स्थित स्क्रैप कारोबारी के घर होली खेलने के बहाने 4 मार्च को पहुंचे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला । दिनदहाड़े हुई घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई है । इस वारदात से होली पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है। घटना दोपहर करीब 12:45 बजे की है। 

विज्ञापन


स्क्रैप कारोबारी विनोद वार्ष्णेय का अरविंद एंड ब्रदर्स के नाम से अपने घर के निचले हिस्से में फर्म है। घर में कारोबारी विनोद कुमार के अलावा पत्नी सुमन मौजूद थे। तभी चार-पांच बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही कारोबारी की पत्नी सुमन ने दरवाजा खोला, तभी बदमाशों ने पहले हैप्पी होली बोला। उन्होंने पूछा मैंने आपको पहचाना नहीं आप कौन ? 
विज्ञापन

जांच करती पुलिसइसके बाद बदमाश सीधे चाकू और तमंचा दिखाते हुए धक्का मारते हुए घर में जा घुसे। फिर कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने घर से सोने, चांदी के जेवरात और नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने कारोबारी विनोद की इंजीनियर बेटी आकांक्षा के कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़े और वहां से लाखों की नकदी और जेवरात निकाल लिए । बदमाश जाते हुए कारोबारी विनोद से उनके दोनों मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए । चंद मिनट में ही डकैती की इस वारदात को अंजाम देकर दंपती को घर मे बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद घर में ही रखे सुमन ने अपने मोबाइल फोन से अपने भाई सुबोध स्वीटी और देवरानी को फोन कर हुई इस वारदात की सूचना दी।  सूचना पर परिजन और रिश्तेदार मौके पर आ गए । इलाका पुलिस भी डॉग स्क्वाड , फॉरेंसिक समेत अन्य पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार-पांच बदमाश वारदात को अंजाम देने आते और जाते हुए दिखे हैं। 


घटना से पहले बदमाश काफी देर तक टहलते भी रहे और उन्होंने मौके का जायजा लिया । इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया । सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि कारोबारी के घर लूटपाट की वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान की जा रही है और उनकी धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई है, जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed