{"_id":"5fa5ac148ebc3e5bc527e597","slug":"robbers-of-trains-will-now-attend-police-station-every-month-aligarh-news-ali2481939195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के लुटेरे अब हर महीने थाने में लगाएंगे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के लुटेरे अब हर महीने थाने में लगाएंगे हाजिरी
विज्ञापन
राहुल दक्ष
ट्रेनों में अपराध पर लगाम लगाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस अपराधियों की कुंडली फिर से खंगालने में जुट गई है। रेल में लूट, चोरी, डकैती, हत्या या अन्य संगीन वारदातों में नामजद अपराधियों को जीआरपी थाने में हर माह हाजिरी लगानी होगी। जीआरपी थाने में एक रजिस्टर तैयार हो रहा है। इस रजिस्टर में अपराधी अपना वर्तमान ठिकाना, आजीविका का साधन, नए मुकदमे आदि की जानकारी दर्ज कराएंगे। जीआरपी अलीगढ़ ने अभी तक 20 ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया है, जिनकी गिनती कुख्यातों के तौर पर की जाती है।
जीआरपी अलीगढ़ इंस्पेक्टर यशपाल सिंह तोमर के मुताबिक अपराधियों के विषय में हर माह जानकारी जुटाने का आदेश आगरा जीआरपी संभाग के रेलवे एसपी की ओर जारी किया गया है। जानकारी के साथ ही अपराधियों की एक सूची व उनका फोटो थाने पर चस्पा किया जाएगा। हर माह हाजिरी के दौरान उनका फोटो लिया जाएगा, वर्तमान आजीविका का साधन क्या है यह जाना जाएगा, वर्तमान ठिकाना क्या है, एक माह के भीतर किन-किन अपराधों में उनका नाम सामने आया आदि जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। किसी यात्री के साथ अपराध होने पर उसको कुख्यात अपराधियों के फोटो दिखाए जाएंगे। इससे अपराध का जल्द से जल्द खुलासा करने सहित अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
यह हैं अलीगढ़ जीआरपी थाने के कुख्यात अपराधी
1-आरिफ गूंगा निवासी देहली गेट, अलीगढ़।
2-शीलेंद्र निवासी पीएसी, रामघाट रोड, क्वार्सी, अलीगढ़।
3-अमर पाल निवासी फिरोजाबाद।
4-बाबू जरीफ निवासी किला, क्वार्सी, अलीगढ़।
5-हरेंद्र अहेरिया निवासी अतरौली, अलीगढ़।
6-सोनू निवासी डोरी नगर, अलीगढ़।
7-मोनू निवासी जंगीराबाद, बुलंदशहर।
8-आशू निवासी जंगीराबाद, बुलंदशहर।
9-सुमित जंगीराबाद, बुलंदशहर।
10-सुनील निवाली डोरी नगर, अलीगढ़।
11-संजय स्वामी निवासी विजयगढ़, अलीगढ़।
12-भोला निवासी विजयगढ़, अलीगढ़।
13-बबलू उर्फ नवाब निवासी डोरी नगर, अलीगढ़।
14-दिलशाद निवासी भलसुआ डेरी, दिल्ली।
15-जमीन निवासी भलसुआ डेरी, दिल्ली।
16-सलीम निवासी भलसुआ डेरी, दिल्ली।
17-शकील निवासी भलसुआ डेरी, दिल्ली।
18-अशोक उर्फ शिखा निवासी बन्नादेवी, अलीगढ़।