{"_id":"5e6fd8c98ebc3ea7e24e7859","slug":"robbed-silver-and-bike-aligarh-news-ali2292669103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बदमाशों ने सराफ भाइयों से चांदी-बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बदमाशों ने सराफ भाइयों से चांदी-बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे पर हरदासपुर मोड़ के पास सोमवार रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ कारोबारी दो भाइयों से तमंचे के बल पर चार किलो चांदी, 75 ग्राम सोने और बाइक की लूट कर ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पहले फायरिंग की फिर एक भाई के सिर में तमंचे की बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। साथ ही बदमाशों की तलाश को थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमों को सक्रिय किया। हालांकि देर रात तक वह हाथ नहीं लगे। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर देने की प्रक्रिया जारी रही।
लोधा के गांव हरदासपुर निवासी कन्हैया लाल के बेटे वीरेंद्र और ललित की देहली गेट थाना क्षेत्र के जलालपुर में आभूषण की दुकान है। वाकया के मुताबिक सोमवार को दोनों भाई रात आठ बजे करीब दुकान को बंद कर घर को लौट रहे थे। कन्हैया के मुताबिक खेरेश्वर चौकी से आगे रेडियंट स्टार स्कूल के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने अचानक से बाइक को ओवरटेक कर तमंचा तानकर बाइक को रुकवा लिया। बाइक को छीनने लगे। विरोध में फायरिंग कर दी। इसके साथ ही वीरेंद्र के सिर में तमंचे की बटों से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। बाइक की डिग्गी में चार किलो चांदी, 75 ग्राम सोना रखा हुआ था।
बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके में छानबीन करने के साथ ही थाना क्षेत्र की सीमाओं पर पुलिस की गश्ती बढ़ाते हुए बदमाशों की तलाश की। मगर, उनका पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर लोधा प्रेमपाल सिंह के मुताबिक पीड़ित ने तीन बदमाशों द्वारा वारदात करने की बात बताई है। बाइक, दो किलो चांदी और 75 ग्राम सोने की लूट की बात अभी तक सामने आ रही है। फिलहाल पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर लूट का माल स्पष्ट होगा। साथ ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।