{"_id":"5fb424bd8ebc3e9bf304289e","slug":"roadways-news-aligarh-news-ali248942499","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में रही घर लौटने वालों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में रही घर लौटने वालों की भीड़
Wed, 18 Nov 2020 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
दिवाली और भाई दूज की भीड़ खत्म होने के बाद रोडवेज बसों में मंगलवार को घर लौटने वालों की भीड़ रही। शहर की सड़कों पर बसों के चलते जाम भी खूब रहा। देर शाम तक 30 हजार से अधिक यात्रियों ने बसों से सफर किया। इनमें मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली, नोएडा, बरेली, आगरा की ओर जाने वाली बसों में सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
इधर, जो बहनें सोमवार को भाइयों को टीका करने आई थीं, वह भी बसों के जरिये वापस लौटीं। भीड़ के चलते बसों में कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो सका। बस अड्डों पर भी लोगों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
अलीगढ़ परिक्षेत्र के आरएम परवेज खान ने बताया कि मेरठ, आगरा, बरेली, मथुरा की ओर जाने वालों की भीड़ सर्वाधिक रही। छठ पूजा को लेकर भी बसों में भीड़ रहेगी। उसे देखते हुए भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन