फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus driver-operator assaulted and robbed

रोडवेज बस के चालक-परिचालक से मारपीट व लूट

Mon, 28 Sep 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver-operator assaulted and robbed
सारसौल बस अड्डे के सामने शनिवार रात को एक डग्गेमार वाहन के चालकों ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक के साथ मारपीट करते हुए 12 हजार रुपये लूट लिए। विवाद के पीछे रोडवेज बस में बैठी सवारियों को डग्गेमार वाहन में बैठाने की बात सामने आई है। हालांकि शनिवार रात को तहरीर देने वाले चालक-परिचालक ने रविवार को थाने में लिखित तौर पर समझौत कर लिया।
विज्ञापन

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौली स्थित बस अड्डे से बुद्ध विहार डिपो की बस पर तैनात ललित कुमार व परिचालक नेतराम शनिवार देर रात नोएडा के लिए बस ले जा रहे थे। वह सवारियों को बस में बैठा रहे थे। तभी बस के पास डग्गामार ईको कार सवार आकर रुके और सवारियों को कम पैसे में नोएडा तक छोड़ने का लालच देकर कार में बैठाने लगे। इसका नेतराम और ललित ने विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर ईको कार चालकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए। चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों से शिकायत की। मगर, उन्होंने नहीं सुना। इस पर अपने साथ के अन्य चालक और परिचालकों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वह थाने पर पहुंचे। हंगामा करने पर थानेदार ने शिकायत सुनी। हालांकि रविवार को उन्होंने माफी मांग ली। थानेदार को लिखित समझौता देकर मामला निपटा दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed