{"_id":"65637e2fe1e15528200b8106","slug":"roadways-bus-driver-crushed-bike-rider-from-behind-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बस चालक ने बाइक सवार को पीछे से रौंदा, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बस चालक ने बाइक सवार को पीछे से रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
Sun, 26 Nov 2023 10:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:49 PM IST
सार
बाइक सवार एक युवक अलीगढ़ की ओर से एटा की तरह जा रहा था। इसी बीच शाम समय करीब छह बजे उसकी बाइक पनैठी स्थित ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची तभी पीछे से आ रही सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव पनैठी स्थित ओवरब्रिज के ऊपर 26 नवंबर की शाम एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बाइक सवार एक युवक अलीगढ़ की ओर से एटा की तरह जा रहा था। इसी बीच शाम समय करीब छह बजे उसकी बाइक पनैठी स्थित ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची तभी पीछे से आ रही सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीर घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार व पनैठी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है। तथा मृतक के शव को मोर्चरी भेजकर पुलिस मृतक का नाम पता लगाने में जुटी है।