फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways-block of goods carrying vehicles including private buses jammed

Aligarh News: रोडवेज-निजी बसों सहित माल वाहक वाहनों का चक्का जाम, लगाया जाम

Tue, 02 Jan 2024 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2024 12:52 AM IST
सार

मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन के विरोध में का विरोध शुरू हो गया। सुबह से ही रोडवेज बसों का संचालन ठप रहा। जिले के लगभग सभी मार्गाें पर चलने वाली निजी बसों के चालक भी विरोध में शामिल हो गए। इस कारण निजी वाहन भी सड़कों पर नहीं दौड़े। जनपद भर में आवागमन के लिए तमाम यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
Roadways-block of goods carrying vehicles including private buses jammed
एक जगह खड़ी बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन के विरोध में चल रहा आंदोलन नए साल के पहले दिन मुखर हो गया। 1 जनवरी को इस आंदोलन को रोडवेज और निजी बस चालकों का भी साथ मिला। रोडवेज बस चालकों ने चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


कार्यशाला से करीब 70 बसें मार्ग पर नहीं जा सकीं। कार्यशाला में रोडवेज बस चालकों ने कानून का पुतला जलाया। जिले में जगह-जगह वाहन चालकों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन का 1 जनवरी सुबह से विरोध शुरू हो गया। सुबह से ही रोडवेज बसों का संचालन ठप रहा। जिले के लगभग सभी मार्गाें पर चलने वाली निजी बसों के चालक भी विरोध में शामिल हो गए।
विज्ञापन


इस कारण निजी वाहन भी सड़कों पर नहीं दौड़े। जनपद भर में आवागमन के लिए तमाम यात्री परेशान रहे। कई माल वाहक वाहनों ने भी माल की लोडिंग-अनलोडिंग भी नहीं की। सासनी, सिकंदराराऊ और सादाबाद आदि कई जगहों पर वाहन चालकों ने प्रदर्शन कर काले कानून का विरोध किया। जगह-जगह वाहन खड़े किए जाने से जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed