फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road turned into a stretch of potholes for two years; commuters facing trouble

Aligarh News: दो साल से गड्ढों में तब्दील सड़क, राहगीर परेशान

Mon, 28 Sep 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Road turned into a stretch of potholes for two years; commuters facing trouble
जवां क्षेत्र में जर्जर सड़क।संवाद - फोटो : samvad
अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे से सुनाना समेत छह गांवों को जोड़ने वाली सड़क दो साल से गड्ढों में तब्दील है। शनिवार की बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

सुनाना, सुमेरा, फरीदपुर, दरियापुर, खुर्द दरियापुर और पौहिना के ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विधायक, सांसद और विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। जलभराव के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। दोपहिया चालक और पैदल राहगीर फिसलकर घायल हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुमेरा के ग्राम प्रशासक शंकरपाल ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की गई है। विकास खंड प्रमुख हरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि सड़क को सीमेंटेड कराने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed