{"_id":"606f5db08ebc3ee651745f48","slug":"road-accident-harduaganj-news-ali2606395172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो।
- फोटो : HARDUAGANJ
थाना क्षेत्र के साधु आश्रम के पास बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की ट्रक के पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। साथी घायल हो गया। उसे पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव सहदमा धर्मपुर निवासी सोन ू(30) पुत्र सूरजपाल रंगाई-पुताई का काम करता था। उसके साथ अतरौली के ग्यासपुरा गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र बाबूराम पीओपी व पुट्टी करने का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। नौ बजे करीब साधु आश्रम स्थित शराब ठेके के पास अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनू ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं पुष्पेंद्र उछलकर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभरी चोट आई है।
पुलिस ने घायल को पं. दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना पर सोनू के परिवार में कोहराम मच गया। पिता, भाई व बहन रोते बिलखते थाने पहुंचे। परिजनों के अनुसार मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में चार वर्षीय बेटी ईशू व पत्नी किरन है।