फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Mon, 25 Jan 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड पर पत्नी व साली को बाइक पर बैठाकर मथुरा दवा दिलवाने ले जा रहे बाइक सवार युवक की दो बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के गिर्राज बघेल (33) पुत्र विशंबर सिंह बघेल की शादी सात माह पहले ही पलवल निवासी सपना के साथ हुई थी। रविवार को वह अपनी पत्नी व साली को बाइक से दवा दिलवाने मथुरा ले जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे सहारनपुर पुलिया के पास दूसरी ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गिर्राज को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल हरपाल पुत्र टोटा निवासी जटपुरा थाना मथुरा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गिर्राज का शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ ने बाइक को टक्कर मारी, दंपती जख्मी
रविवार शाम शकील अहमद पत्नी इबराना बेगम के साथ बाइक से नगला पटवारी से अपने घर लोधा की नगरिया जा रहे थे। खेरेश्वर मंदिर से आगे सड़क पर अचानक आए सांड़ ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed