{"_id":"5ee7bc298ebc3e4341338734","slug":"road-accident-city-office-news-ali236230574","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की डोली उठने से एक दिन पहले हुई भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की डोली उठने से एक दिन पहले हुई भाई की मौत
विज्ञापन
अमित कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर रविवार रात बाइक पर सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों अपनी बहन की शादी की दावत के लिए सब्जी लेने धनीपुर मंडी जा रहे थे। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। डोली उठने से पहले भाई की अर्थी देख बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
अमित शर्मा (28) पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी पंचशील कालोनी का परिवार क्वार्सी मूलरूप से बरला के गांव कोरह कल्याणपुर का रहने वाला था। 16 जून को बहन दुर्गेश की शादी है। बरात पालीमुकीमपुर से आनी है। रविवार रात वह शादी के लिए सब्जी लेने छोटे भाई सुमित संग धनीपुर सब्जी मंडी जा रहा था। तभी रामघाट रोड पर अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारते हुए भाग गया। इस दौरान दोनों गिर गए। अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेएन मेडिकल कालेज भेजा।
वहीं, अमित को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंपा। दुर्गेश का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, शादी को टालने को लेकर भी सोमवार दिन भर परिवार में चर्च होती रही। क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि सुमित का उपचार जारी है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।