फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU volleyball team won the first two matches

Aligarh News: आरएमपीयू की वॉलीबाल टीम ने जीते शुरुआती दो मैच, ज्योति ने हैमर थ्रो में दिखाया दम

Wed, 21 Dec 2022 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 09:03 PM IST
सार

ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की वॉलीबाल टीम ने हरा दिया। आरएमपीयू ज्योति यादव ने हैमर थ्रो में चौथा स्थान हासिल करके अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। 

विज्ञापन
RMPU volleyball team won the first two matches
आरएमपीयू के वॉलीबॉल टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ की वॉलीबाल की पुरुष टीम ने महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन


पहले मैच में आरएमपीयू टीम ने ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार को 3-1 सेट से शिकस्त दी। दूसरे मैच आरएमपीयू टीम ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ को 3-0 सेट से हराया। भुवनेश्वर ओडिशा में ईस्ट जोन प्रतियोगिता में आरएमपीयू टीम की ज्योति यादव ने हैमर थ्रो में चौथा स्थान हासिल करके अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। 
विज्ञापन


विवि तीरंदाजी टीम पंजाब रवाना 
आरएमपीयू की महिला व पुरुष तीरंदाजी की टीम गुरु काशी विश्वविद्यालय बठिंडा पंजाब के लिए रवाना हो गई। यहां नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर तक होगी। महिला वर्ग टीम में सलोनी सिंह पुंढीर, नेहा, सोना राजपूत, लकी, ममता कुमारी, चंदन शर्मा हैं, जबकि पुरुष वर्ग टीम में श्रीकृष्ण, मनीष बोरा, विनीत कुमार, विकास सिकरवार, गौरव सैनी, लोकेश कुमार, मुनव्वर अली, हरिओम चौधरी, मोनू, कोमल सिंह हैं। टीम मैनेजर डॉ. सत्यदेव पचौरी, कोच राहुल कुमार पाठक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed