{"_id":"62869f0147ba971a672e372d","slug":"rmpu-s-decision-there-will-be-no-increase-in-fees-aligarh-news-ali2919416109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू का फैसला, फीस में नहीं होगी बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू का फैसला, फीस में नहीं होगी बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में फीस नहीं बढ़ाने का फैसला किया। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय पर कुलपति प्रो. चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।
कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि जो फीस पहले से डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से ली जा रही है, वही फीस राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के नए सत्र में ली जाएगी। उन्होेंने कहा कि फीस के अतिरिक्त विवि निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में वित्त अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर निदेशक कोषागार आगरा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रेखा रानी तिवारी मौजूद रहीं।
यह है फीस
उप्र शासन व डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से बीए, बीकॉम की वार्षिक फीस 2416 रुपये है, जबकि 25 रुपये कला प्रासंगिक प्रभार व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए हर महीने 20 रुपये लिए जाते हैं। इसी तरह बीएससी के लिए 2651 रुपये, एमए, एमएससी के लिए 3172 रुपये, बीएड के लिए 5006 रुपये व एमएड के लिए 9014 रुपये व विधि के लिए 3000 रुपये निर्धारित हैं।