फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU: Path cleared for courses ranging from B.P.Ed. to B.Com. B.Ed.

आरएमपीयू : बीपीएड से बीकॉम-बीएड तक की पढ़ाई का रास्ता साफ

Mon, 27 Jul 2026 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
RMPU: Path cleared for courses ranging from B.P.Ed. to B.Com. B.Ed.
राजा महेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने बीपीएड, एमपीएड, डीपीएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड के नए विभाग खोले जाने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नियमित बीएड पाठ्यक्रम के अलावा स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) माध्यम से भी इन विभागों के संचालन को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। नए विभाग शुरू होने से विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक ही परिसर में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का अवसर मिलेगा। इससे विश्वविद्यालय में व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का दायरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि नए विभाग खोले जाने के प्रस्ताव को विद्या परिषद से अनुमोदन मिल गया है। आगे आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू किया जाएगा। नए विभागों की स्थापना को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक क्षमता बढ़ाने और क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed