फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU: Lucknow team reviews security arrangements

आरएमपीयू : लखनऊ की टीम ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Sun, 05 Jul 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
RMPU: Lucknow team reviews security arrangements
आरएमपीयू। - फोटो : samvad
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छह जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में फुल ड्रेस रिहर्सल पूरा कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। लखनऊ से पहुंची टीम ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन




कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी निजिलिंगप्पा, विद्या परिषद, कार्य परिषद के सदस्यों और कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह के नेतृत्व में शैक्षणिक शोभायात्रा शीला गौतम सभागार पहुंची। यहां मंचीय व्यवस्थाओं, पदक विजेता विद्यार्थियों के प्रवेश और प्रस्थान, पदक वितरण प्रक्रिया, अतिथियों के स्वागत-सम्मान, प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को चॉकलेट वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट प्रदान करने तथा जल संरक्षण विषयक सांस्कृतिक प्रस्तुति का पूर्वाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग व्यवस्था की समीक्षा कुलाधिपति कार्यालय के विशेष सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे और उनकी टीम ने की। जन भवन लखनऊ से पहुंची सुरक्षा टीम ने भी समारोह स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। रिहर्सल में कुलाधिपति की भूमिका प्रो. गीतिका सिंह, मुख्य अतिथि की भूमिका डॉ. शाहनवाज खान, अतिथि राज्यमंत्री की भूमिका प्रो. नीता वार्ष्णेय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम व एसएसपी ने परखा हर इंतजाम

आरएमपीयू में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने समारोह स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैठक व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया।


डीएम ने विश्वविद्यालय के एकेडमिक हॉल में कुलपति और रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया विभिन्न संकायों के मेधावी व शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed