{"_id":"62f6ad2c7db11c6fe64a49c6","slug":"rmpu-graduation-classes-from-1st-september-aligarh-news-ali298074587","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू : स्नातक कक्षाएं एक सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू : स्नातक कक्षाएं एक सितंबर से
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के दाखिले 20 सितंबर तक हो जाएंगे और कक्षाएं पहली सितंबर से शुरू हो जाएंगी। स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए अभी समय लगेगा, क्योंकि डा. भीमराव आंबेडकर विवि ने अभी तक परिणाम घोषित नहीं किए हैं। जैसे-जैसे परिणाम घोषित होंगे, वैसे - वैसे दाखिले होते ही उनकी कक्षाओं को शुरू करा दिया जाएगा। यह जानकारी विवि के कुलपति डा. चंद्रशेखर एवं कुल सचिव महेश कुमार ने दी है।
कुलपति ने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षा दो सिंतबर तक हो जाएगी। इसी के बाद सभी डिग्री कालेजों में विवि की तरह बायोमैट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था करनी होगी। इस बारे में सभी डिग्री कालेजों के प्राचार्य को आदेश जारी किए जा चुके हैं। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शासनादेश के अनुसार उपस्थिति की यह व्यवस्था की गई है।
विवि में बीएड और एलएलबी की परीक्षाएं 24 सिंतबर तक पूरी करा ली जाएंगी। कुलपति ने कहा कि आरएमपीयू में संसाधन कम होने के बावजूद शिक्षा सत्र को नियमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही शिक्षा का स्तर सुधारने पर पूरा जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा शुल्क के बारे में स्पष्ट कर दिया है। इस बारे में उच्च शिक्षा मंत्री को भी स्पष्ट कर दिया था कि सरकार के निर्देश पर संशोधित फीस नए सेमेस्टर से लागू होगी।
विज्ञापन
नकल विहीन परीक्षा कराने पर जोर
कुल सचिव महेश कुमार ने बताया कि इस बार परीक्षा में नकल विहीन परीक्षा कराने पर जोर है। इसीलिए सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं कराई जा रहीं हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिससे कि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे। विवि का जोर शैक्षणिक सुधार को लेकर है।
खाली पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
विवि के कुलपति ने कहा कि नवसृजित आरएमपीयू में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्दी ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन पदों पर आयोग से नियुुक्ति होनी हैं, उनके लिए ब्योरा भेज दिया है। स्थानीय स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।