फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU: Four teams leave for North Zone Inter University Competition

आरएमपीयू : चार टीमें नॉर्थ जोन अंतर विवि प्रतियोगिता के लिए रवाना

Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
RMPU: Four teams leave for North Zone Inter University Competition
एसवी कॉलेज में वॉलीबॉल की टीम। संवाद
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ की महिला व पुरुष की चार टीमें नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गईं हैं। एथलेटिक्स महिला व पुरुष टीम कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर ओडिसा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 20 से 23 दिसंबर तक होगी।
विज्ञापन

हॉकी महिला प्रतियोगिता 19 से 24 दिसंबर तक होगी। यह प्रतियोगिता एमबीएस पीवी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला पंजाब में होगी। वॉलीबाल पुुरुष अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता 21 से 25 दिसंबर तक महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में होगी। तलवारबाजी महिला व पुरुष प्रतियोगिता 20 से 23 दिसंबर तक जम्मू विश्वविद्यालय जम्मू में होगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए टीम रवाना हो चुकी है। विवि क्रीड़ा सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने खिलाड़ियों को रवाना किया।
विज्ञापन

टीमों के खिलाड़ी
एथलेटिक्स टीम में भरत शर्मा, धीरज सिंह, नवनीत कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार, दिगंबर चौधरी, अर्चना शर्मा, शशि कुमारी, रानी केए कॉलेज कासगंज, हरिओम चौधरी, अमन कुमार, सचिन शर्मा, केतन चौधरी, कुमकुम पीसी बगला कॉलेज हाथरस, रोहित सिंह चौहान गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज कासगंज, आकाश चौधरी, किरण डीएस कॉलेज अलीगढ,़ प्रवीण कुमार गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज गोंडा, रोहिताश, अंकित यादव, अनिल कुमारी चौधरी गुलाब सिंह महाविद्यालय हाथरस, अंजलि बघेल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर अलीगढ़, रोहित यादव एसके कॉलेज एटा, विशाल चौधरी, कुशल पाल सिंह एसवी कॉलेज अलीगढ़, रूपेश चावला, रितु, सुधा, शीतल, प्रियंका श्री सिद्धांत सिंह कॉलेज इगलास अलीगढ़, नेहा बघेल, सलोनी कुमारी, पूर्णिमा शर्मा, रजिया बानो टीकाराम महाविद्यालय अलीगढ़, सुमन यादव, नाजनीन बानो आरजे महाविद्यालय टप्पल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी टीम में किरण, दीपिका, प्रिया जादौन, संध्या, शीतल, सपना सिंह, साक्षी सिंह, कुमकुम भारती, संजना नायक, रोशनी माहौर डीएस कॉलेज अलीगढ़, सीमा एसबीएल कॉलेज अलीगढ़, खुशबू, सलोनी कुमारी, कविता, नेहा टीकाराम महाविद्यालय अलीगढ़, धनेश्वर कुमारी, ममता एसवी कॉलेज अलीगढ़ हैं।

वॉलीबाल टीम में उदय, उपमन्यु, पुष्पेंद्र सिंह एसवी कॉलेज अलीगढ़, नरेंद्र चौधरी एसबीजे कॉलेज दिसावर, कुणाल शर्मा, दीपक, राहुल पीसी बागला कॉलेज हाथरस, अनुज कुमार, गोपाल सिंह, अंकुल यादव डीएस कॉलेज अलीगढ़, संजय कुमार गवर्नमेंट कॉलेज खैर, नरेंद्र कुमार एसके कॉलेज एटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed