{"_id":"63b6daafe2317501327f8d83","slug":"rmpsu-extended-date-of-filling-practical-form-and-depositing-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आरएमपीएसयू ने बढ़ाई प्रैक्टिकल फॉर्म भरने और शुल्क जमा की तिथि, 10 जनवरी तक ऐसे करें जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आरएमपीएसयू ने बढ़ाई प्रैक्टिकल फॉर्म भरने और शुल्क जमा की तिथि, 10 जनवरी तक ऐसे करें जमा
Thu, 05 Jan 2023 07:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:42 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी कर दी गई है। पहले यह 5 जनवरी थी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर, प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के सभी पाठ्क्रमों के एक या एक से अधिक विषयों में छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच दिन बढ़ा दी है। अब 10 जनवरी तक फॉर्म भी भरे जाएंगे और फीस भी जमा होगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी कर दी गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए विवि की वेबसाइट https://rmpssu.org/ से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने पहले 5 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा फॉर्म भरने औ फीस जमा करने की तिथि घोषित की थी।
