{"_id":"61a12b4af591c929c8484922","slug":"rm-will-return-then-investigation-of-maharawal-accident-will-be-completed-city-office-news-ali2791363195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः आरएम लौटेंगे, तब पूरी होगी महरावल हादसे की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः आरएम लौटेंगे, तब पूरी होगी महरावल हादसे की जांच
विज्ञापन
परिवहन निगम के बुद्धविहार डिपो की एक रोडवेज बस से 18 नवंबर की रात को हुए हादसे की जांच अब क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) मो. परवेज खान के कार्यालय लौटने पर ही पूरी होगी। क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी एक आंख का ऑपरेशन कराया है। इस बीच विभागीय गोपनीय जांच पूरी होने की जानकारी मिली है। किसने संविदा चालक संदीप कुमार की ड्यूटी लगाई थी। यह नाम क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंच चुका है। हालांकि इस बीच डिपो में पत्रावलियों के बदलने की अफवाह पर जोरों से चर्चा होने लगी है।
बता दें कि अमर उजाला ने बुधवार के अंक में पेज नंबर दो पर महरावल हादसा : 11सौ किमी बस चलाकर आया था ड्राइवर... तीन घंटे बाद फिर थमा दी चाबी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने जैसे प्रकरण को गंभीरता से उठाया गया था। खबर के माध्यम से बताया गया कि 18 नवंबर की रात को महरावल पर हुए बस हादसा चालक संदीप द्वारा लगातार बस चलवाना है। 1100 किमी का सफर तय कर अलीगढ़ पहुंचे संदीप को आराम की बजाए दोबारा से तीन घंटे बाद बस पकड़ा दी गई। जिससे यात्रा के दौरान नींद आ गई और हादसा हो गया। हरदोई की एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर के पेट में स्टेयरिंग घुसने पर ऑपरेशन हुआ है। इस प्रकरण का संज्ञान लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच कराने के लिए कहा था, लेकिन इससे पहले उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ है। इसीलिए वह मेडिकल लीव पर चले गए हैं। जानकारी मिली है कि उनकी गैरमौजूदगी में एक जांच चल रही है। जिसमें संदीप की ड्यूटी लगाने वाले व्यक्ति की जानकारी मांगी गई थी। जिसकी जानकारी डिपो से क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गई है, लेकिन इस मामले में पुन: जांच कराने अथवा कार्रवाई क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान के लौटने के बाद ही पूरी होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक का प्रभार संभाल रहे सेवा प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अमर उजाला द्वारा उठाए गए मुद्दे पर क्षेत्रीय प्रबंधक ही कोई कार्रवाई करेंगे। तब तक नियमित जांच चल रही है। हादसे का कारण, ड्यूटी स्लिप काटने वाले व्यक्ति के नाम से लेकर विभिन्न पहलुओं की पड़ताल जारी है।
रजिस्टर बदलने की चर्चा जोरों पर
-अमर उजाला द्वारा महरावल हादसे में मानवीय लापरवाही के उठाए गए मुद्दे के बाद डिपो में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। रोडवेज कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक यह मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है। इसी बीच ड्यूटी स्लिप वाले रजिस्टर और गेट पर बस के आने-जाने का रिकार्ड रखने वाले रजिस्टर बदल गए हैं। नए रजिस्टर की जानकारी से भी कर्मचारी तरह-तरह की बात कर रहे हैं। हालांकि विभागीय प्रबंधन ने बताया कि रजिस्टर भरने पर बदल दिए गए होंगे। गायब होने की चर्चा निरर्थक है। क्योंकि सारा काम ऑनलाइन फीड होता है। इसीलिए समय और तारीख में हेरफेर संभव नहीं है।