फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RLD MLA raised in the House seeking to establish university

रालोद विधायक ने विश्वविद्यालय स्थापना की मांग सदन में उठाई

Thu, 25 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
रालोद विधान मंडल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह ने विधान सभा में बजट पर चर्चा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री से अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वर्तमान बजट में पैसा का प्रावधान करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आगरा विश्वविद्यालय पर काम का अधिक दबाव है, जिससे छात्रों की समय पर परीक्षा नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


छात्र सालों से विश्वविद्यालय स्थापना की मांग कर रहे है। पुलिस ने छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस की भी मांग सदन में रखी। गुरुवार को मुख्यमंत्री बजट पर सरकार का पक्ष सदन में रखेंगे। उन्हें उम्मीद हैं कि मुख्यमंत्री अलीगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बजट की घोषणा करेंगे। उन्होंने किसानों की समस्या को उठाते हुए सरकार को बताया कि वर्तमान में गर्मी का मौसम हो जाने के कारण गेंहू की पैदावार कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
फसल उगाने में किसानों को गत वर्षों की अपेक्षा अधिक लागत आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गेंहू क्रय मूल्य पर 300 रुपये प्रति कुंतल बोनस देने और निजी नलकूपों का एक साल का बिजली बिल माफ  करने की मांग की। विधान मंडल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह आम आदमी बीमा योजना के संबंध में सरकार को बताया कि इस योजना के अंतर्गत नामित व्यक्तियों को पता ही नहीं होता कि उनका नाम इस योजना में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना हो जाने पर भूमिहीन मजदूर के परिवारीजनों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नामित भूमिहीन किसानों को बीमा कार्ड उपलब्ध कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed