फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RLD gives tickets to Suman Diwakar on Iglas seat in byelction

यूपी उपचुनाव: ऐन वक्त पर रालोद ने बदला प्रत्याशी, अब सुमन दिवाकर को दिया टिकट

Sun, 29 Sep 2019 10:50 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 29 Sep 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
RLD gives tickets to Suman Diwakar on Iglas seat in byelction
सुमन दिवाकर - फोटो : Amar Ujala

इगलास उपचुनाव को हर कीमत पर जीतने में लगी रालोद ने ऐन वक्त पर प्रत्याशी बदल दिया है। मुकेश धनगर की जगह अब सुमन दिवाकर पर दांव लगाया गया है ताकि चुनाव को बाहरी बनाम स्थानीय बना कर सियासी गणित पलटा जा सके। 

विज्ञापन


सुमन दिवाकर वर्तमान में इगलास के तोछीगढ़ से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी सास तोछीगढ़ की प्रधान रही हैं। ससुर पुलिस से रिटायर एसआई हैं, जबकि पति कुछ दिनों तक भाजपा में सक्रिय रहे थे। पति का निधन हो चुका है। सुमन ने वर्ष 2017 में भी रालोद से टिकट मांगा था, लेकिन उस वक्त सुलेखा चौधरी को मौका मिला था, जो तीसरे नंबर पर रही थीं। 
विज्ञापन


रालोद मीडिया प्रभारी जावेद खान ने बताया कि रविवार शाम को प्रत्याशी बदला गया है। रालोद प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति से प्रत्याशी मुकेश धनगर को हटा कर जिला पंचायत सदस्य सुमन दिवाकर को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुमन दिवाकर का नामांकन कराने आएंगे। सोमवार को उनका नामांकन होगा। मुकेश धनगर ने बताया है कि उनकी हाईस्कूल की मार्कशीट में त्रुटि होने के कारण उनको फार्म बी नहीं मिल सका था इसलिए सुमन का नामांकन कराया जाएगा।

सपा ने रालोद को दिया समर्थन

लंबी प्रतीक्षा के बाद समाजवादी पार्टी ने इगलास विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पार्टी ने इस उपचुनाव में रालोद का समर्थन कर दिया है। रालोद प्रत्याशी सुमन दिवाकर के  समर्थन में सपाई सोमवार को नामांकन जुलूस में शामिल होंगे। 


उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लेकर हमें अवगत कराया है। प्रदेश की बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, सिर्फ इगलास पर रालोद को समर्थन का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed