फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh will buy a car for father

Aligarh News: रिंकू सिंह पापा के लिए खरीदेंगे कार, ओलंपिक के लिए गुलवीर होंगे तैयार

Sun, 28 Jan 2024 04:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 04:41 AM IST
सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह को तीन करोड़ रुपये दिए गए। रिंकू सिंह अपने पिता के लिए कार खरीदेंगे। वहीं धावक गुलवीर सिंह को 75 लाख रुपये दिए गए हैं। गुलवीर सिंह अपने को ओलंपिक के लिए तैयार करेंगे।

विज्ञापन
Rinku Singh will buy a car for father
मां बाप के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एशियन गेम्स में पदक विजेता अलीगढ़ के क्रिकेट सितारे रिंकू को तीन करोड़ रुपये और धावक गुलवीर को 75 लाख रुपये मिले। हालांकि, रिंकू पुरस्कार राशि लेने नहीं पहुंच पाए। रिंकू ने कहा कि वह पापा के लिए कार खरीदेंगे। वहीं, गुलवीर ने बताया कि वह इस राशि से ओलंपिक की तैयारी करेंगे।

विज्ञापन

गुलवीर सिंह
गुलवीर ने अमर उजाला को बताया कि इतनी बड़ी राशि पाकर वह बहुत खुश हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार राशि को अपने घर वालों को देंगे और ओलंपिक के लिए दमखम से तैयारी करेंगे। क्रिकेटर रिंकू सिंह ने कहा कि पापा के लिए कार खरीदेंगे। उनकी अपनी कार होने की काफी ख्वाहिश है।
विज्ञापन


छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता था। पदक जीतने के बाद सेना ने हवलदार गुलवीर को नायब सूबेदार के पद पर प्रोन्नत किया। एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम के हिस्सा रिंकू सिंह भी थे। रिंकू को तीन करोड़ रुपये मिलने से अर्जुन सिंह फकीरा काफी खुश हैं। बता दें कि रिंकू पुरस्कार राशि लेने नहीं पहुंच पाए। क्योंकि वह गुजरात के अहमदाबाद में इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच हो रहे मैच में इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed