फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh not selected in T20 World Cup Indian cricket team

T20 WC 2024: रिंकू सिंह का भारतीय टीम में नहीं हुआ चयन, क्रिकेट प्रेमी हुए मायूस

Wed, 01 May 2024 02:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 02:56 AM IST
सार

वर्ष 2023 के आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर में धूम मचाने वाले रिंकू को विश्वकप में क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम में फिनिशर की भूमिका में देखना चाहते थे, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया। 

विज्ञापन
Rinku Singh not selected in T20 World Cup Indian cricket team
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

टी-20 विश्वकप में रिंकू सिंह का चयन न होने से क्रिकेट प्रेमी मायूस हो गए हैं। रिंकू के चयन न होने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में निराशा छा गई। हालांकि, रिजर्व में रिंकू का नाम होने से उन्हें थोड़ी तसल्ली जरूर मिली है। आईपीएल में रिंकू का बल्ला ज्यादा कमाल नहीं कराया पाया है, जिसके लिए वह मशहूर हैं। वर्ष 2023 के आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर में धूम मचाने वाले रिंकू को विश्वकप में क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम में फिनिशर की भूमिका में देखना चाहते थे, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया। 

विज्ञापन

आईपीएल-2024 में मिले कुछ मौकों को रिंकू सिंह भुना नहीं पाए। यही वजह है कि उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए उम्मीद की एक किरण यह है कि उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। अगर कोई खिलाड़ी घायल हो जाता है तो रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है।-अजय शर्मा, प्रशिक्षक, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी

विज्ञापन

टी-20 विश्वकप में रिंकू सिंह को फिनिशर के रूप में देखना चाहता था, लेकिन इस बार आईपीएल ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। शिवम दुबे ने बहुत शानदार बल्लेबाजी करके रिंकू सिंह की जगह टीम में अपना स्थान बना लिया। भारतीय टीम में रिंकू का चयन न होने की खबर ने मायूस कर दिया है। -प्रशांत कलंत्री, क्रिकेट प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए रिंकू सिंह का प्रदर्शन आईपीएल में उस तरह नहीं, जिसकी उम्मीद उनसे थी। बेहतर प्रदर्शन ही टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का रास्ता खोलती। रिजर्व टीम में उन्हें जगह दी गई है। यह संतोष देने वाला है। रिंकू को अपने प्रदर्शन पर चिंतन-मनन करना होगा।-मसूदुज्जफर अमीनी, रिंकू के प्रशिक्षक

मुझे जानकारी मिली कि रिंकू भइया का चयन टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिल पायी है। रिंकू भइया का चयन होना चाहिए, क्योंकि आखिर के 2-3 ओवरों में वह एक अच्छे फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। -आयुष्मान यादव, क्रिकेट प्रशिक्षु  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed