फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku said powerful shot, thank Amar Ujala

दमदार शॉट पर रिंकू ने कहा, शुक्रिया अमर उजाला

Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rinku said powerful shot, thank Amar Ujala
Rinku said powerful shot, thank Amar Ujala - फोटो : Rupesh
लेफ्ट हैंड वेटिंग से रिंकू सिंह जब तेज गेंदबाजी पर लंबे-लंबे शॉट मारता था, तो हर कोई यही कहता कि ये लड़का एक दिन अलीगढ़ का नाम रोशन करेगा। और यही हुआ। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लोहा मनवाने वाले रिंकू ने साबित कर दिया कि उसके अंदर टैलेंट की कमी नहीं है।
विज्ञापन

यही वजह है कि आईपीएल सीजन 10 में उसे किंग्स इलेविन पंजाब की टीम ने उसे खेलने का मौका मिला है। 
वर्ष 2010 के अप्रैल माह की बात है जब बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक टूर्नामेंट के दौरान 78 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अमर उजाला ने उसकी शानदार पारी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद रिंकू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऑफ स्पिन करने वाले ऑल राउंडर रिंकू ने अलीगढ़ के साथ-साथ आसपास के कई जिलों में बेहतरीन पारियां खेलीं आैर अमर उजाला ने हर स्तर पर उसे प्रोत्‍साहित किया।
विज्ञापन

रिंकू ने बताया कि अमर उजाला के प्रोत्साहन से उसे यूपी की अंडर-16 की टीम में शामिल होने का मौका मिला। इसके बाद वर्ष 2012 में यूपी अंडर-19 टीम में खेलने का मौका मिला। यहां से वह वर्ष 2013 में ऑल इंडिया कैप में शामिल हुआ। वहां एक पारी में अच्छे रन न कर पाने के कारण वह आगे जाने से चूक गया। दो साल कड़ी मेहनत के बल पर वह वर्ष 2015 के अंत में रणजी टीम में शामिल हो गया। वह वर्तमान में यूपी की टीम से खेल रहा है। वर्ष 2016 में हुए रणजी ट्रॉफी में भी वह शामिल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू का सफर
वर्ष 2010 - यूपी अंडर -16 
वर्ष 2012-  यूपी अंडर-19
वर्ष 2013 - ऑल इंडिया कैंप में शामिल
वर्ष 2015- 16 रणजी में यूपी की टीम में खेला।
वर्ष 2017- आईपीएल में सिलेक्शन।
गैस एजेंसी पर नौकरी करते हैं पिता
गुदड़ी के लाल रिंकू का जीवन बेहद अभाव भरा रहा है। रिंकू के पिता खानचंद्र गोविला गैस एजेंसी पर नौकरी करते हैं। मां वीना देवी गृहणी हैं। परिवार में दो बड़े और दो छोटे भाई हैं। एक छोटी बहन है। बेहद साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी प्रतिभा के बल पर रिंकू ने सफलता हासिल की है। 
कोच और साथियों  ने की मदद
रिंकू ने बताया कि जादौन राइडर्स क्रिकेट एकेडमी के अर्जुन सिंह फकीरा, साथी जीशान और सुरेश शर्मा अंकल ने उसके कैरियर में बहुत योगदान दिया है। कोच मसूद उज जफर अमीनी के कुशल प्रशिक्षण से ही वह इस मुकाम पर पहुंचा है। 

टीम इंडिया में शामिल होने का सपना
रिंकू का सपना भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होने का है। रिंकू ने बताया कि उसे उम्मीद है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेगा और भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed