फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rift in houses

अलीगढ़: सीवर के पाइप डालने से मकानों में दरार आने पर लोगों ने रास्ता जाम कर किया हंगामा

Mon, 25 Jan 2021 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rift in houses
पाइप लाइन के लिये खोदे गये गड्डों के कारण मकान में पड़ी दरार। - फोटो : अमर उजाला
क्लाटगंज में सीवर की पाइप लाइन डालने से मकानों में दरार आने और एक मकान के झुकने पर रविवार को स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर भाजपा विधायक संजीव राजा व अनिल पाराशर भी पहुंच गए। लोगों के हंगामा करने पर पर पाइप लाइन डालने का काम रोक दिया गया है। साथ ही मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


थाना देहलीगेट के समीप स्थित क्लाटगंज में सीवर की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। घनी आबादी एवं दिन में भीड़ होने के कारण काम रात में होता था। कुछ मकान बहुत पुराने हैं। स्थानीय लोगाें का आरोप है कि ठेकेदार एवं जल निगम द्वारा मकान की नींव तक खुदाई कर दी गई है। इसकी वजह से पुरानी पाइप लाइन टूट गई है। उसका पानी मकानों एवं दुकानों की नींव में जा रहा है। इसकी वजह से मीना देवी, हेमलता, मदनलाल, अशोक कुमार आदि की दुकानें एवं मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक मकान 6-7 इंच आगे की ओर झुक गया है।
विज्ञापन


रविवार को बेसमेंट में स्थित एक कपड़ा गोदाम में जलभराव हो गया। ऐसी स्थिति में लोगों को जानमाल का खतरा है। इस पर आक्रोशित लोग सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। एसओ देहलीगेट आशीष मौके पर पहुंचे। इधर, जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, अतुल राजाजी, राजेंद्र चीफ आदि मौके पर पहुंच गए। मामले को सुलझाने के लिए इंजीनियर को मौके पर बुलाया गया। देर शाम पाइप लाइन डालने का काम रोककर भराई का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार दोनों पक्षों में देर शाम इस बात पर सहमति बनी है कि नगर निगम गड्ढे भरवाएगा और मकानों की क्षति दूर कराएगा। इसके बाद ही काम शुरू होगा। इसका लिखित समझौता थाने में दाखिल किया गया है।

पाइप लाइन डालने का काम जल निगम कर रहा है। कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। जल निगम आकलन करे एवं क्षतिपूर्ति दे। आगे क्या होता है ईश्वर जाने। दूसरी व्यस्तताओं के कारण वहां से चला आया।
- संजीव राजा, विधायक शहर विधान सभा

पाइप लाइन डालने का काम रोककर मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया गया है। पैकिंग के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। पैकिंग नहीं करने पर मकानों को क्षति पहुंचने का खतरा है।

- नसीम अहमद सिद्दीकी, एई जल निगम

इंजीनियर से भिड़ गईं पूर्व महापौर
मौके पर पहुंचे इंजीनियर से पूर्व महापौर शकुंतला भारती भिड़ गई। महेंद्रनगर की घटना का जिक्र कर कहा कि एक आदमी को खा गए। अब कितनों की जान लेना चाहते हो। यहां कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा। बड़ी मुश्किल से लोगों ने पूर्व महापौर को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed