फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rice will make you rich.. Aligarh markets are starting to smell of Basmati.

Aligarh News: धान बनाएगा धनवान.. बासमती से महकने लगीं अलीगढ़ की मंडियां

Tue, 23 Sep 2025 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rice will make you rich.. Aligarh markets are starting to smell of Basmati.
कस्बा छर्रा ​स्थित कृ​षि उत्पादन मण्डी समिति में पहुंचा धान - फोटो : samvad
नवरात्र के पहले दिन से ही जिले की कृषि मंडियां धान की सुगंधा और बासमती किस्मों से महकने लगी हैं। सरकारी खरीद भले ही एक अक्तूबर से शुरू होगी लेकिन मंडी में आढ़तियों के पास आस-पास के जिलों से किसान पहुंच रहे हैं। इस बार किसानों को बासमती के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। अगर सोमवार की ही बात की जाए तो मंडियों में बासमती की 1509 किस्म का रेट 3000 से लेकर 3150 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जबकि पिछले साल बासमती का अधिकतम रेट 2500 तक था।
विज्ञापन

खैर और छर्रा की कृषि उत्पादन मंडी समिति धान की खरीद के लिए पूरे प्रदेश में मशहूर हैं, यहां कई बड़ी कंपनियां भी धान की खरीद के लिए आती हैं। इस वजह से अलीगढ़ के साथ एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, बुलंदशहर, नरौरा, हाथरस आदि जिलों के किसान अपना धान यहां लेकर आते हैं और यहां उन्हें अच्छा भाव भी मिलता है। अभी से ही छर्रा मंडी में किसान रोजाना चार से पांच हजार क्विंटल बासमती धान लेकर पहुंच रहे हैं। जिसमें सुगंधा, पी-10, 1509, 1692, 2512 बासमती किस्म का धान आ रहा है। किसानों का धान गल्ला व्यापारी 3000 से लेकर 3150 रुपये तक प्रति क्विटंल के भाव से खरीद रहे हैं। खैर मंडी में भी पांच हजार क्विंटल सुगंधा,1509 धान आ रहा है, जिसके यहां रेट 3071 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे है, जबकि बासमती सहित अन्य किस्में अभी कुछ देरी से आएंगी।
विज्ञापन






सरकारी क्रय केंद्र एक अक्तूबर से खोले जाएंगे। जिले में 12 केंद्रों खोले जाने हैं। अलीगढ़ में मोटा धान नहीं होता है, यहां 1509 किस्म की खरीद का सरकारी समर्थन मूल्य 3235 रुपये प्रति क्विटंल है, जबकि हाईब्रीड ग्रेड का समर्थन मूल्य 2389 और मोटा धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल है। महेंद्र त्रिपाठी, मंडी सचिव अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed