फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reward declared on three criminals of the district

अपराधी सोनू गौतम, बबलू पंडित व शैलेष सारस्वत पर इनाम घोषित

Fri, 25 Dec 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Reward declared on three criminals of the district
लंबे समय से फरार चल रहे जिले के तीन बड़े अपराधी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। एसएसपी ने तीनों पर बृहस्पतिवार देर रात 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों गैंगेस्टर एक्ट के अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे हैं। इनमें कई चर्चित हत्याकांडों में आरोपी सोनू गौतम, पेशेवर लुटेरा बबलू पंडित व शैलेष सारस्वत शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार, जवां के कासिमपुर पावर हाउस में पूर्व विधायक स्व.मलखान सिंह के भतीजे ठेकेदार अनिल चौधरी की कई साल पहले हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में अनिल का ड्राइवर शैलेष सारस्वत निवासी जहानेरा खैर जेल गया था। बाद में सोनू गौतम निवासी शहरी मदन गढ़ी गोंडा पर साजिश का आरोप लगा था। इस हत्याकांड में दोनों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें ये वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन

इसी तरह बन्नादेवी क्षेत्र में 11 लाख रुपये की लूट के एक पुराने मुकदमे में सोनू गौतम व एक अन्य लूट में बबलू पंडित निवासी डूंगरा जाट बुलंदशहर पर गैंगेस्टर एक्ट दर्ज हुआ था। तीनों अपराधी इन मुकदमों में वांछित चल रहे हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। बता दें कि सोनू गौतम पर पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड के अलावा अलीगढ़, आगरा सहित कई जिलों में हत्या आदि के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बबलू पंडित पेशेवर लुटेरा है, उस पर कई जिलों में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed