फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Revised budget of Rs 588 crore stuck due to lack of quorum

अलीगढ़ः कोरम के अभाव में 588 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट अटका

Tue, 14 Dec 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Revised budget of Rs 588 crore stuck due to lack of quorum
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त से बातचीत करते पार्षद। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा पार्षदों के बहिष्कार के कारण 588 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट (वर्ष 2021-22) अटक गया है। गोशाला एवं जलकल के साथ ही अन्य कई भुगतान भी रुक गए हैं। नगर निगम बोर्ड का अधिवेशन नहीं होने से भाजपा के पार्षद नाराज हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के जवाहर भवन में सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें 588 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट पर विचार किया जाना था। पिछले एक साल से नगर निगम का अधिवेशन नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षदों ने विशेष बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसकी वजह से 12 सदस्यीय समिति में सिर्फ पांच सदस्य पहुंचे और कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दिया गया। विशेष बैठक के लिए 12 में से सात सदस्यों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। भाजपा पार्षदों के जाने के बाद महापौर मो. फुरकान अधिकारियों के साथ सदन में पहुंचे और कोरम का हवाला देकर बैठक को स्थगित कर दिया गया। सदन में मौजूद कार्यकारिणी के सदस्यों में संजय शर्मा, नईम अख्तर, मुशर्रफ मजहर, रंजीत चौधरी एवं सद्दाम हुसैन शामिल थे। अध्यक्षता महापौर मो. फुरकान एवं संचालन विनय कुमार राय ने की। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त मौजूद थे।
विज्ञापन

जनरल रावत व शहीदों को श्रद्धांजलि
सदन में पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया। नियमानुसार फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई और कोरम पूरा न होने का हवाला देकर स्थगित कर दिया गया। महापौर मो. फुरकान ने बताया कि कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहिष्कार पर लौट गए नगर आयुक्त
कार्यसमिति के सदस्यों के साथ भाजपा पार्षद निर्धारित समय से पहले ही जवाहर भवन पहुंच गए थे। उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा एवं वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बहिष्कार का कारण नगर निगम की बोर्ड की बैठक न होना है। कार्य सूची जारी करने के बाद बोर्ड की बैठक स्थगित कर दिया गया। दो बार लिखित एवं एक बार मौखिक तारीख दी गई। नगर निगम के अधिकारी तानाशाही कर रहे हैं। शहर में गंभीर समस्याएं हैं। सड़कों को खोद दिए जाने से लोग परेशान है। स्मार्ट सिटी के तहत सड़क व चौराहे को तोड़ने और बनाने का खेल चल रहा है। शासनादेश के बावजूद संपत्ति कर के ब्याज में छूट नहीं दी जा रही है। पार्षद ज्वलंत समस्याओं पर बोर्ड अधिवेशन में चर्चा करना चाहते हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सीटीओ विनय कुमार राय और मनोज प्रभात ने पार्षदों को मनाने का प्रयास किया लेकिन भाजपा पार्षद तैयार नहीं हुए। इस अवसर पर सुरेंद्र पचौरी, विजय तोमर, राजेंद्र किशोर, हेमंत गुप्ता, शेर सिंह सैनी, हरिओम अग्रवाल, मुख्य सचेतक दिनेश गुप्ता, कुलदीप पांडेय आदि मौजूद थे। बहिष्कार के बीच नगर आयुक्त गौरांग राठी जवाहर भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरम के अभाव में विशेष बैठक स्थगित करना किया जाएगा।

पिछली बार था 483 करोड़ रुपये का था बजट
पिछली बार 483 करोड़ रुपये का बजट था। इस बार उसे बढ़ाकर 588 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट तैयार किया गया है, जिसे विशेष बैठक में पास कराना था। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि पुनरीक्षित बजट अब अगली बैठक में पेश किया जाएगा। गोशाला एवं जलकल का पेमेंट के साथ नजारत के काम प्रभावित होंगे। महापौर मो. फुरकान ने कहा कि जल्द ही विशेष बैठक की नई तिथि घोषित कर दी जाएगी।
पुनरीक्षित बजट 2021-22
- 1.4.2021 को प्रारंभिक अवशेष - 2071325380.21 रुपये
- बजट की अनुमानित प्रस्तावित आय - 3818605600.00 रुपये
- कुल योग - 5889930980.21 रुपये
- बजट का अनुमानित प्रस्तावित व्यय - 4680450000.00 रुपये
- 31.3.2022 को अनुमानित अंतिम अवशेष - 1209480980.21 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed