{"_id":"672117fa1047b6552f0fd2b3","slug":"return-of-nomination-papers-in-khair-by-election-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर उपचुनाव: नामांकन पत्रों की आज हो सकेगी वापसी, 13 नवंबर को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर उपचुनाव: नामांकन पत्रों की आज हो सकेगी वापसी, 13 नवंबर को होगा मतदान
Wed, 30 Oct 2024 03:45 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:45 AM IST
सार
30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी। दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित होंगे। 12 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी और 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के खैर विधानसभा में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में 30 अक्तूबर को नामांकन वापसी का अंतिम दिन होगा। दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया रही है। 28 अक्तूबर को चुनाव मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें से एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र जांच में अधूरा पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। अब चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अगर कोई प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लेता है तो उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी। दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित होंगे। 12 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी और 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी।
विज्ञापन
ये हैं चुनावी मैदान
- पहल सिंह, बहुजन समाज पार्टी
- सुरेंद्र दिलेर, भारतीय जनता पार्टी
- चारू कैन, समाजवादी पार्टी
- नितिन कुमार चोटेल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम )
- भूपेंद्र कुमार धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी