{"_id":"69a91a8f072408e91b052a48","slug":"retired-inspector-and-his-son-beaten-by-youths-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सेवानिवृत्त दरोगा व बेटे को युवकों ने पीटा, तमंचे से किया फायर, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सेवानिवृत्त दरोगा व बेटे को युवकों ने पीटा, तमंचे से किया फायर, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 05 Mar 2026 11:24 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 AM IST
सार
सेवानिवृत्त दरोगा व उनके बेटा घर पर थे। आरोप है कि सात युवक हथियार लेकर डकैती के उद्देश्य से घर में घुस आए। बाप-बेटे का पीट दिया। बेटे की कमर पर चाकू से वार कर दिया और दायां हाथ तोड़ दिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में सेवानिवृत्त दरोगा व उनके बेटे को सात युवकों ने बुरी तरह पीटा। तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रामघाट रोड पीएसी स्थित गीता विहार काॅलोनी निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 1 मार्च की रात वह अपने घर पर थे। तभी अचानक अभिषेक, उसका भाई शिवम, कुलदीप, सोनू, उदय, बादल, संदीप निवासी सुखरावली, महुआखेड़ा हथियार लेकर डकैती के उद्देश्य से घर में घुस आए।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने बलवीर सिंह को बुरी तरह पीटा। उनका एक दांत तोड़ दिया। तमंचे से फायर कर घर की रेलिंग के शीशे तोड़ दिए। चीख-पुकार पर पहुंची बेटों की पत्नियों से अभद्रता की। इसके बाद बेटे के साथ शिकायत के लिए थाने जाने पर रास्ते में आरोपियों ने घेर लिया और दोनों को पीटा। बेटे की कमर पर चाकू से वार कर दिया और दायां हाथ तोड़ दिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन