फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired contractor SDO son died

रिटायर्ड एसडीओ के ठेकेदार बेटे ने जान दी

Wed, 16 Mar 2016 02:24 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र की जमालपुर कबीर कालोनी स्थित दफ्तर में विद्युत विभाग के ठेकेदार ने मंगलवार दुपहर टैंडर न मिलने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले काफी समय से व्यापारिक नुकसान को लेकर परेशान था और ठेका न मिलने पर और ज्यादा दिक्कतों से जूझ रहा था। इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। देर रात तक पंचनामा आदि की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन

कबीर कालोनी निवासी विद्युत विभाग के रिटायर्ड एसडीओ एमएस सिद्दीकी का 45 वर्षीय बेटा आशिफ  सिद्दीकी बिजली विभाग में ठेकेदारी था। साथ में कपड़े की दुकान भी थी। उसने दुकान के बराबर में ही अपना दफ्तर बना रखा था। हालांकि इस मामले में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मगर सूत्रों के अनुसार परिजनों ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार व्यापारिक नुकसान के बीच टैंडर न मिलने से परेशान आसिफ ने दुपहर में अपने दफ्तर में पंखे पर झूलकर फांसी लगा ली। जब लोगों की नजर पड़ी तो उसे आनन-फानन उतारकर मेडिकल कॉलेज ले लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार आसिफ भरा पूरा परिवार छोड़कर गया है। देर रात तक औपचारिकताएं जारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed