{"_id":"61254a2b8ebc3e79f17d9ac5","slug":"respect-to-aligarh-for-disposal-of-maximum-cases-in-national-lok-adalat-city-office-news-ali2714555137","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वाद निस्तारण के लिए अलीगढ़ को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वाद निस्तारण के लिए अलीगढ़ को सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ स्थित राजभवन में अलीगढ़ एम0ए0सी0टी0 के पीठासीन अधिकारी संजय सिंह को सम्मानित करती राज्यपाल आ?
- फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक वादों का निस्तारण करने के लिए उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश में अधिकतम मोटर दुर्घटना वाद निस्तारण के लिए अलीगढ़ के एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी को राजभवन में सम्मानित किया गया।
देश में विगत 10 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 22 लाख वाद निस्तारित किए गए। इनमें से उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 12 लाख मामलों का निस्तारण कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मोटर यान दुर्घटना प्रतितोष न्यायाधिकरण अलीगढ़ में कुल 214 वाद निस्तारित किए गए।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विगत 20 अगस्त को लखनऊ स्थित राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश भर के 9 न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अधिकतम वाद निस्तारण के लिए अलीगढ़ एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी संजय सिंह, प्रथम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्यपाल आनंदी बेन की उपस्थिति में प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वरनाथ भंडारी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के मोटर यान दुर्घटना प्रतितोष न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी व जिला जज संजय सिंह प्रथम को प्रदेश में अधिकतम वाद निस्तारण के लिए सम्मानित किया।
इससे पूर्व में गत 1 नवंबर 2020 तथा 12 दिसंबर 2020 को भी राष्ट्रीय लोक अदालतों के आयोजन के दौरान क्रमश: 125 तथा 115 वाद निस्तारित किए गए थे। उपरोक्त उपलब्धि के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को भी अधिकतम एमएसीटी वादों के निस्तारण में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। अलीगढ़ न्याय पालिका को मिली इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए इस कार्य को प्रेरणा दायक बताया है।