फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Researchers will get access to resources with a single click

Aligarh News: शोधार्थियों को एक क्लिक पर मिलेंगे संसाधन

Thu, 27 Aug 2026 03:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Researchers will get access to resources with a single click
डीएस कॉलेज। - फोटो : Archive
शोध और वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में डीएस कॉलेज ने महत्वपूर्ण पहल की है। कॉलेज की प्रयोगशालाओं में उपलब्ध उपकरणों और शिक्षकों से संबंधित जानकारी आई-स्टेम पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। लैब उपकरणों का डेटा अपलोड किया जा चुका है, जबकि शिक्षकों से जुड़ी जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

आई-स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैप) भारत सरकार की राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल है, जिसका मकसद देशभर के शोधार्थियों, वैज्ञानिकों, स्टार्टअप और उद्योगों को वैज्ञानिक अनुसंधान व विकास से जुड़ी सुविधाओं से जोड़ना है। इससे शोधार्थियों को उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन


इन उपकरणों की मिलेगी जानकारी
डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी में उपलब्ध प्रमुख उपकरणों में यूवी स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज, ट्राइनोकुलर माइक्रोस्कोप, फ्लेम फोटोमीटर, पीसीआर, वर्टिकल व हॉरिजॉन्टल जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस, कॉलोनी काउंटर, लैमिनार एयर फ्लो, ऑटोक्लेव, इन्क्यूबेटर कम शेकर, डीप फ्रीजर, सीओडी उपकरण, जीएम काउंटर और सॉयल एनालाइजर शामिल हैं। पोर्टल पर यह जानकारी उपलब्ध होने से शोधार्थियों को अलग-अलग संस्थानों में मौजूद अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञों की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed