{"_id":"591f526f4f1c1bd91af230ff","slug":"report-on-four-including-vivek-bansal-in-adca-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसीए विवाद में विवेक बंसल सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसीए विवाद में विवेक बंसल सहित चार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 20 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
एडीसीए के विवाद में पूर्व विधायक और कांग्रेेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल सहित चार लोगों के खिलाफ थाना क्वार्सी में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। रिपोर्ट में धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेज तैयार करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
जेल रोड स्थित जॉनसन कंपाउंड निवासी प्रदीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि एडीसीए नाम से उनकी संस्था 1996 से पंजीकृत है। उन्हें पता लगा कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से संस्था बनायी है और उसका खाता भी खुलवा लिया है। आरोपी एसोसिएशन के नाम से लेटर पैड छपवा कर पैसा भी मांग रहे हैं।
इसके अलावा एक वेबसाइट भी बना ली है और संस्था का पदाधिकारी भी घोषित कर दिया है। आरोपियों में दोधपुर अहमद नगर निवासी अब्दुल लतीफ खान, अमिर निशा कैसर लॉज निवासी अब्दुल बहाव, डिग्गी रोड हबीब मंजिल निवासी मुताहिद जैदी शामिल हैं। इस पूरे प्रकरण पर विवेक बंसल ने कहा कि मुझे इस प्रकरण की जानकारी ही नहीं है। इसलिए इस विषय में कुछ भी कहना संभव नहीं है।