फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed against ten including two women in land fraud

Aligarh News: जमीन का फर्जीवाड़ा, दो महिलाओं सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Dec 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 27 Dec 2023 12:27 AM IST
सार

कूटरचित व फर्जी त्यागपत्र बनवाकर सोसाइटी की संपत्ति हड़पने के मामले में दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Report filed against ten including two women in land fraud
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सालपुर में कूटरचित व फर्जी त्यागपत्र बनवाकर सोसाइटी की संपत्ति हड़पने के मामले में एसएसपी के आदेश पर दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित कर्मवीर पुत्र बदन सिंह ग्राम सालपुर ने अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में बताया कि कर्मवीर पुत्र छिद्दा ने दुर्योधन पुत्र श्यौदान, चंद्रवीर पुत्र धारा, गंभीर पुत्र डागुर, चंद्रवीर, पूजा पत्नी कर्मवीर, मुकेश पुत्र खूबी, अजय पुत्र सुरेंद्र, प्रताप पुत्र सतवीर, अमरावती पत्नी छिद्दी निवासी गिड़गीसी माजरा सालपुर के साथ मिलकर सोसाइटी की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज बनाए।
विज्ञापन


फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स आगरा से सूची पंजीकृत कराए बिना संस्था की भूमि खाता संख्या 255 गाटा संख्या 116अ/ 1.6836 व 116ब/0.207 को अपनी पत्नी पूजा देवी के पक्ष में निष्पादित कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कर्मवीर पुत्र छिदद्दा, दुर्योधन पुत्र श्यौदान, चंद्रवीर पुत्र धारा सिंह, गंभीर पुत्र चंद्रवीर, पूजा पत्नी कर्मवीर, मुकेश पुत्र खूबीराम, भूपेंद्र पुत्र सत्यपाल, अजय पुत्र सुरेंद्र, प्रताप पुत्र सत्यवीर, अमरावती पुत्र छिद्दी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed