{"_id":"631792872ec8b76c37691c09","slug":"report-against-five-in-assault-looting-and-firing-aligarh-news-ali2997983165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट, लूटपाट व फायरिंग में पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट, लूटपाट व फायरिंग में पांच के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
मारपीट और लूटपाट का विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव सिंघर्र निवासी कैलाशचंद्र पुत्र निहाल सिंह ने कहा है कि 22 जून की शाम को उनके छोटे भाई जगभान सिंह के साथ गांव के ही नामजदों ने घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट की।
विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हमले में पीड़ित, उसकी पत्नी मछला देवी और अन्य परिजनों को भी गंभीर चोटें आईं। इसका मुकदमा सेवानिवृत्त सूबेदार जगभान सिंह की पत्नी मधु तोमर ने थाना सासनी में धर्मसिंह आदि के खिलाफ दर्ज कराया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया था। तभी शाम करीब साढे़ छह बजे उनकी पत्नी मछला देवी घर पर अकेली थी। तभी कन्हैया व कोमल पुत्रगण धर्म सिंह, मनोज पुत्र रमेश, आकाश पुत्र कन्हैया, विकास पुत्र भीमसेन पीड़ित के घर आए और मछला देवी से अभद्रता करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। तब तक यह लोग मछला देवी बेहोश होने पर मरा हुआ जानकर भाग गए। परिजन मछला देवी को सीएचसी लेकर आए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।
उपचार के बाद होश मे आने पर मछला देवी ने आपबीती बताई। मछला देवी को 16 जुलाई को अस्पताल हाथरस में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि न्यायालय केेे आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।