फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reorganisation of All India Pharmacist Association Executive

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन: जिला व महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन, नितिन अध्यक्ष, राहुल बने महासचिव

Sun, 13 Jul 2025 02:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 02:48 PM IST
सार

महिला कार्यकारिणी में अंजना यादव अध्यक्ष, शबा आमरीन उपाध्यक्ष और महानगर कार्यकारिणी में संदीप सिंह अध्यक्ष, अनुराग व विवेक अग्रवाल उपाध्यक्ष, नितिन शर्मा संगठन मंत्री, फजल उर रहमान कोषाध्यक्ष और राहुल कुमार, मो. अबरार, गगन कुमार, राहुल भाष्कर व विशाल अग्रवाल को सचिव घोषित किया गया।

विज्ञापन
Reorganisation of All India Pharmacist Association Executive
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला व महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन जीटी रोड पर सूत मिल चौराहा के समीप एक रेस्टोरेंट में किया गया। नितिन शर्मा अध्यक्ष और राहुल प्रताप सिंह महासचिव चुने गए।

विज्ञापन


फार्मासिस्ट मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक लोकेश सरोला, अलीगढ़ प्रभारी लाल रत्नाकर सिंह, माया कृष्ण गुप्ता, राहुल चौधरी व प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अंसार अली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी एकता ही संगठन की ताकत है।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष व महासचिव के अलावा सतेंद्र सिंह को जिला प्रभारी, दिनेश कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मवीर सिंह, नवीन तोमर, विजेंद्र सिंह व राहुल सिंह को उपाध्यक्ष, रामप्रकाश वर्मा को संगठन मंत्री, नीरज सिंह, उदय कुशवाहा व जितेंद्र को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कार्यकारिणी में अंजना यादव अध्यक्ष, शबा आमरीन उपाध्यक्ष और महानगर कार्यकारिणी में संदीप सिंह अध्यक्ष, अनुराग व विवेक अग्रवाल उपाध्यक्ष, नितिन शर्मा संगठन मंत्री, फजल उर रहमान कोषाध्यक्ष और राहुल कुमार, मो. अबरार, गगन कुमार, राहुल भाष्कर व विशाल अग्रवाल को सचिव घोषित किया गया। महिला महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी जैस्मिन को सौंपी गई है। इस दौरान सभी कार्यकारिणी सदस्यों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed