फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Removed the station in-charge of the area of ??Rishi and Anil

शराब कांडः शराब माफिया ऋषि व अनिल के क्षेत्र के थाना प्रभारी हटाए

Sun, 06 Jun 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Removed the station in-charge of the area of ??Rishi and Anil
शराब माफिया को पनपने देने और उनकी गतिविधियों को पता लगाने में नाकाम रहने पर एसएसपी ने थाना जवां और थाना गोंडा के प्रभारियों को हटा दिया है। जवां क्षेत्र में शराब माफिया ऋषि शर्मा और गोंडा क्षेत्र में अनिल चौधरी का आवास है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना प्रभारी जवां चंचल सिरोही और थाना गोंडा के प्रभारी संदीप को हटा दिया गया है।
इनके स्थान पर थाना जवां में जितेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया और गोंडा में निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से सभी थानों को जनता के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात रहे 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया जा चुका है। इनमें से 148 पुलिसकर्मियों को दूसरे जनपद में स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में थाना लोधा, अकराबाद, जवां और गोंडा में उपनिरीक्षक की जगह निरीक्षक तैनात करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed