फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Religious activities should not be done on the road: DM

सड़क पर न हों धार्मिक गतिविधियां : डीएम

Tue, 07 Jun 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Religious activities should not be done on the road: DM
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर किसी प्रकार की धार्मिक गतिविधियां न आयोजित हों।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देें। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को अथवा अधिकारियों को दे सकते हैं। सूचना देने वाला का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। डीएम ने कहा कि यूपी डायल-112 पीआरवी के वाहन नियमित पेट्रोलिंग करें और पुलिस पैदल गस्त करें। हर माह जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की जाए। किसी प्रकार की संवादहीनता की स्थिति नहीं होनी चाहिए। तहसील व थाना दिवस कार्यक्रम में आने वाली जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं। ज्यादा शिकायतें आने पर संबंधित थाने एवं तहसील की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम रखें
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि अभियान चलाकर पिछले दिनों धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर व उनकी कम कराई गई आवाज का परीक्षण करा लें। यह सुनिश्चित कर लें कि दोबारा धार्मिक स्थलों के माइक की आवाज तेज न हो। यदि कोई लाउडस्पीकर उतारा गया है तो उसे विद्यालय में प्रयोग के लिए दे दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों से अतिक्रमण, अवैध बस व टेंपो स्टैंड हटाएं
डीएम ने कहा कि सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। अवैध बस व टेंपो स्टैंड हटा दिए जाएं। बसों को उनके निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कराया जाए। किसी भी प्रतिष्ठान के स्वामी सड़क पर आगे बढ़कर दुकान न लगाएं। स्ट्रीट वेंडरों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। उन्होंने कहा कि मंत्री समूह पुन: जिले के दौरे पर आने वाले हैं। शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले बिंदुओं समेत कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed