फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief from sunshine during the day, cold wave in the evening

दिन में धूप से राहत, शाम को शीतलहर से आफत

Mon, 08 Jan 2018 01:43 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 08 Jan 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine during the day, cold wave in the evening
कूड़ा, लकड़ियां जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
कड़ाके की ठंड से रविवार को निकली धूप से लोगों को राहत मिली। सूरज की गर्मी से पारा कुछ ऊपर पहुंच गया। काफी दिनों के बाद निकली धूप का लोगों ने खूब आनंद लिया। धूप निकलने से दिन के तापमान में सुधार हुआ। हालांकि, सर्द हवाएं चलती रहीं। इन हवाओं से लोगों को परेशानी हुई। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और सर्द भरी हवाएं चलने से जिंदगी थम सी गई थी। घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। सुबह व शाम कोहरा छाने के  चलते लोग घरों में ही दुबके रहते थे, लेकिन रविवार को निकली धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि, सर्द भरी हवाओं ने लोगों को जरूर परेशान किया। शाम होते ही  हवाओं ने और ज्यादा ही तल्ख  रूप ले लिया। बहरहाल, खिली धूप के चलते स्टेडियम और पार्कों में भीड़ रही।
विज्ञापन


संडे को फन डे के  रूप में मनाया गया। वहीं, रेस्तराओं के खुले मैदान में महिलाओं ने  अपने बच्चों के साथ भोजन के साथ धूप का आनंद लिया। बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही चहल-पहल रही। दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। हालांकि, शाम को अधिकतम व न्यूनतम तापमान शनिवार के तापमान की तरह रहा। आने वाले दिनों में दिन में मौसम इसी तरह खुशगवार रहने संभावना जतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा आठ तक विद्यालय 10 जनवरी तक रहेंगे बंद
शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के विद्यालयों का अवकाश अब बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालय में कक्षा आठ तक का अवकाश 10 जनवरी तक रहेगा। यह जानकारी देते हुए बीएसए धीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी विद्यालय इसका कड़ाई से पालन करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि परिषदीय स्कूलों के अध्यापक रोजाना की तरह विद्यालय खोलें। अवकाश केवल बच्चों का है। अध्यापकों का नहीं। वह विद्यालय के अन्य काम करें और स्वेटर क्रय करने की प्रक्रिया की शुरुआत कराएं। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि शीतलहर के चलते पिछली बार यह अवकाश छह जनवरी तक घोषित किया गया था। अब इसकी तिथि बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed