{"_id":"63f3d60e13be9836a70317bb","slug":"registration-of-cricket-players-of-etah-kasganj-from-today-aligarh-news-c-2-ali1009-49560-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: एटा, कासगंज के क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: एटा, कासगंज के क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण आज से
विज्ञापन
एटा, कासगंज और अलीगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण 21 फरवरी से होगा। वर्ष 2023-24 सत्र के लिए अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब ने बताया कि पंजीकरण के फॉर्म एएसए कैंप कार्यालय मैरिस रोड से मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि अंडर-14, 16,19,25 और सीनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को फीस के तौर पर चार सौ रुपये देने होंगे। पंजीकरण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे। अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि पंजीकरण फॉर्म यूपीसीए से भेजे गए हैं। फॉर्म को सही जन्मतिथि प्रमाण पत्र सहित भरकर जमा करें।