{"_id":"66b1e13bd88c41b71a0c424e","slug":"registration-of-229-school-vehicles-suspended-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं इन वाहनों में तो नहीं जा रहे आपके बच्चे: 229 स्कूली वाहन के पंजीकरण निलंबित, ये हैं उन गाड़ियों के नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं इन वाहनों में तो नहीं जा रहे आपके बच्चे: 229 स्कूली वाहन के पंजीकरण निलंबित, ये हैं उन गाड़ियों के नंबर
Tue, 06 Aug 2024 02:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:09 PM IST
सार
संभागीय परिवहन विभाग करीब 274 स्कूल वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी 229 स्कूली वाहनों के संचालकों ने फिटनेस नहीं कराई है।
विज्ञापन
स्कूल वाहन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूली वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले के 229 स्कूली वाहनों के पंजीकरण निलंबित और 30 के निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा करीब 274 स्कूल वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी 229 स्कूली वाहनों के संचालकों ने फिटनेस नहीं कराई है।
विज्ञापन
फिटनेस न कराने वाले स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि अब बिना परमिट व फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों की धरपकड़ की जाएगी। स्कूल संचालकों को लगातार स्कूली वाहनों का मानक के अनुरूप फिटनेस कराने केा कहा जा रहा है।