फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Registration of 1.65 lakh vehicles suspended Aligarh division

अलीगढ़ संभाग के 1.65 लाख वाहनों के रजिस्ट्रेशन निलंबित

Mon, 09 Sep 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Registration of 1.65 lakh vehicles suspended Aligarh division
हम नहीं सुधरेंगे चाहे जो कर लो... कुछ इसी तरह का हाल है अलीगढ़ संभाग के वाहनों स्वामियों का। वाहन पंजीयन की 15 साल की मियाद पूरी होने के बाद भी उनका रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने के लिए नहीं आ रहे हैं। आरटीओ ने संभाग के अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के एक लाख 94 हजार 724 वाहनों के 15 वर्ष पूरे होने के बाद करीब छह माह पूर्व पुन: रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिस दिया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद भी वाहन स्वामियों ने पुन: रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इस पर आरटीओ ने एक लाख 65 हजार चार सौ 42 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही 10 वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए हैं।
विज्ञापन

संशोधित मोटर वाहन एक्ट 2019 भले ही अभी यूपी में लागू नहीं हुआ हो, लेकिन इससे पहले ही संभागीय परिवहन अधिकारी यातायात को सुधारने में लग गए हैं। इसी का नतीजा है कि उन्होंने करीब छह माह पूर्व ही 15 साल पूर्ण होने वाले 194724 वाहनों को पुन: रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिस जारी कर दिए। नोटिस जारी होने के बाद 1921 वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों के पुन: रजिस्ट्रेशन करा लिए, लेकिन 165442 वाहन स्वामी ऐसे हैं जो कि वाहनों के पुन: रजिस्ट्रेशन कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

आरटीओ ने गत दिवस एटा के आठ तथा अलीगढ़ के दो वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त भी कर दिया। साथ ही 165442 वाहन स्वामियों की हठधर्मिता के चलते वाहनों का पंजीयन चिह्न निलंबित कर दिया है। यदि तीन माह के अंदर इन्होंने अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं कराया तो इनके वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद 15 साल पुराने वाहन निलंबित वाहन रिन्यू वाहन
अलीगढ़ 149431 122698 1497
एटा 22145 19701 319
हाथरस 21495 21473 22
कासगंज 1653 1570 83
कुल योग 194724 165442 1921
-पंजीयन निलंबित होने वाले वाहन स्वामियों के पास अभी भी समय है। वह तयशुदा समय में वाहन पंजीकरण शुल्क जमा कर अपने वाहन को रिन्यू करा सकते हैं। इसके बाद इनको वाहन का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। निरस्त होने के बाद किसी भी सूरत में वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा।
- कृष्णदत्त सिंह गौर, आरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed