{"_id":"657b00092879b3be240d308d","slug":"registration-in-my-bharat-portal-till-15th-december-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"My Bharat Portal: 15 दिसंबर तक होंगे पंजीकरण, महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
My Bharat Portal: 15 दिसंबर तक होंगे पंजीकरण, महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी
Thu, 14 Dec 2023 06:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:46 PM IST
सार
माईभारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाविद्यालयों के शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में स्वयंसेवक सेविकाओं और कार्यक्रम अधिकारियों का माईभारत पोर्टल पर 15 दिसंबर तक पंजीकरण हो सकेगा।
विज्ञापन
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. नीता वार्ष्णेय ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
माय भारत पोर्टल के बारे में
माय भारत सामाजिक गतिशीलता, शैक्षिक समानता और व्यावहारिक कौशल के माध्यम से भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक पहल है। इसमें युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता एनएसएस कल्याण कार्यक्रमों जैसे रक्तदान, राष्ट्रीय एकता शिविर, वृक्षारोपण, टीकाकरण, आपदा प्रबंधन और श्रमदान आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन