फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   registerd fir on LT team who isolate corona patient at home

होम आइसोलेट कराने वाली एलटी टीम पर दर्ज हो मुकदमा

Fri, 11 Dec 2020 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
registerd fir on LT team who isolate corona patient  at home
कोरोना की एंटीजन जांच के नाम पर लैब तकनीशियनों की कारगुजारियां लगातार उजागर हो रही हैं। बृहस्पतिवार को दीनदयाल अस्पताल और जिला अस्पताल में तैनात एलटी टीमों के भी नाम जुड़ गए हैं। आरोप है कि इन लैब तकनीशियनों ने कई संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच की, जिसमें कई संक्रमित पाए गए। मगर, इनका नाम-पता छिपा लिया गया। रिकार्ड रजिस्टर में इनको निगेटिव दर्शाकर होम आइसोलेट करा दिया गया। इसकी एवज में सुविधा शुल्क भी लिया गया। पूरा मामला डीएम की समीक्षा बैठक में सामने आया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि इस मामले में जो भी एलटी या अन्य कर्मचारी शामिल हैं। उनको किसी भी हाल में बख्शा न जाए। उनके खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में लैब तकनीशियनों द्वारा एंटीजन किट के माध्यम से कोविड-19 की जांच में धनात्मक पाए जाने वाले मरीजों को नियम विरुद्ध होम आइसोलेट किया जा रहा है। रिकार्ड भी नहीं दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रभारी अधिकारी, कंट्रोल सेंटर दीनदयाल व मलखान सिंह जिला अस्पताल के एंटीजन जांच का रजिस्टर मंगाकर सत्यापन कराएं। इसमें सीएमएस सहयोग करेंगे। गौर हो कि पहले भी एलटी व स्वास्थ्य विभाग पर निजी अस्पतालों को एंटीजन किट बेचे जाने व मरीजों की जांच के बाद उनका रिकार्ड छिपाने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed