{"_id":"66985bafc656d62c0a01ba6a","slug":"refused-to-take-out-tazia-as-there-is-no-land-of-karbala-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100752-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कर्बला की जमीन न होने पर ताजिया निकालने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कर्बला की जमीन न होने पर ताजिया निकालने से किया इंकार
Thu, 18 Jul 2024 05:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
मुहर्रम की दस तारीख को मुस्लिम समाज के तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर कर्बला की जमीन न होने से ताजिया न निकालने की बात कही। इस पर पुलिस-प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ बरला सर्जना सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फिलहाल ग्रामसभा की जमीन पर ताजिया सुपुर्द ए खाक करने और जल्द ही कर्बला के लिए जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद बाद अकराबाद में ताजिया निकाले गए।
लोगों ने अधिकारियों को बताया कि पूर्व में जिस जमीन पर ताजिया सुपुर्द ए खाक किए जाते थे वह जमीन राजस्व विभाग ने एक इंटर काॅलेज के नाम आवंटन कर दी है। कॉलेज प्रबंधन ने उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया है। अब ताजिया सुपुर्द ए खाक करने के लिए कोई जमीन नहीं है। यदि ताजिया निकालते हैं तो उन्हें सुपुर्द ए खाक किस जगह करेंगे। इस पर एसडीएम ने लोगों को समझाते हुए कहा कि बुधवार को ताजिया निकालने के समय ही जमीन मांगने पर इतनी जल्दी सब नहीं हो सकता।
फिलहाल ताजिया निकालकर ग्रामसभा की जमीन पर उन्हें दफन कर सकते हैं। कर्बला के लिए अन्य स्थान पर जमीन मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद लोगों ने ताजियों का जुलूस निकाला। सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि जिस पर जगह पहले ताजिया दफन होते थे, वह एक कॉलेज की जमीन है।